Headlines

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय द्वारा सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय द्वारा सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुये उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये दी गयी बधाई

जबलपुर. पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी की उपस्थिति में आज दिनॉक 18-11-25 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री सतीश कुमार साहू, नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री अंजुल अयंक मिश्रा, थाना रांझी मे पदस्थ सहायक उप निरीक्षक मनीष जाटव, डीएसबी में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक  धनंजय सिंह, थाना रांझी में पदस्थ आरक्षक हरिशंकर चौधरी, थाना कोतवाली में पदस्थ आरक्षक पुष्पेन्द्र पटेल, थाना पनागर में पदस्थ आरक्षक अनुपम त्रिपाठी, को अपराध विवेचना एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा उत्कृष्ट कार्य के लिये प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करते हुये उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये बधाई दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *