Headlines

अवैध रूप से पेड़ काटने वालों पर नगर निगम की कड़ी कार्रवाई, अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अधारताल थाने में दर्ज कराई गई एफ.आई.आर.

निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार अवैध रूप से पेड़ काटने की घटना पर तत्काल कार्रवाई , अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अधारताल थाने में दर्ज कराई गई एफ.आई.आर.

जबलपुर की हरियाली से खिलवाड़ करने वालों को नगर निगम ने सख्त संदेश दिया है।

निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार अवैध रूप से पेड़ काटने की घटना पर तत्काल कार्रवाई की गई।

📍 अधारताल संभाग क्रमांक 7 के शहीद अब्दुल हमीद वार्ड, गांधी चौक स्थित एक खाली प्लॉट में कुछ दिनों पूर्व अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा पेड़ों की कटाई कर दी गई थी।

जैसे ही मामला नगर निगम के संज्ञान में आया —

✅ उद्यान विभाग ने मौके पर पहुंचकर कटे हुए पेड़ों को जप्त किया

✅ अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना अधारताल में एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई

✅ पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया गया

सहायक यंत्री (उद्यान) श्रीमती दीप्ति भनारिया ने बताया कि शहर की हरियाली को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

इस कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी, संभागीय अधिकारी, संभागीय यंत्री एवं मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक सहित संबंधित अमला उपस्थित रहा।

🌱 पेड़ हैं तो कल है — पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *