गुंडे बदमाश – TIMES OF CRIME

कांबिंग गस्त में कई वर्षों से फरार मामलों के 323 वारंट किए गए तामील
खबरों और Times of Crime से जुडनें के लिए संपर्क करें : 98932 21036

अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय ने कराई कांबिंग गस्त

मादक पदार्थ गांजे एवं नशीले इंजैक्शन के कारोबार में लिप्त 4 आरोपी गिरफ्तार

6 किलो 880 ग्राम गांजा तथा 10 नशीले इंजैशन एवं नगद 2810 रूपये जप्त

जबलपुर. पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय द्वारा शहर में कानून व्यवस्था सुदृढ करने एवं अपराधों की रोकथाम हेतु गुंडे, बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध उनके आपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिदिन प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कराई जा रही है .

वहीं थानों में लंबित वारंटो की तमीली तथा मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए कांबिंग गस्त हेतु आदेशित किए जाने पर दिनॉक 26-7-25 की रात 09 बजे से आज दिनांक 27-7-25 की रात्रि 2-30 बजे तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2  सुश्री अंजना तिवारी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  यातायात श्रीमति पल्लवी शुक्ला , तथा समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों/उप पुलिस अधीक्षक/एस.डी.ओ.पी. के मार्ग निर्देशन एवं उपस्थिती में समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहात द्वारा हमराह स्टाफ के कॉम्बिग गस्त की गयी। टीमों द्वारा जिले भर में छापेमारी करते हुये बड़ी सफलता प्राप्त की है।

कॉम्बिग गस्त के दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु शहर एवं देहात के थानों में पदस्थ लगभग  अधिकारी एवं कर्मचारियों की  टीमें बनाई गई, एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे, अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे।

टीमों के द्वारा दबिश देते हुए कॉम्बिंग गस्त के दौरान कई वर्षों से फरार 103 गैर म्यादी वारिटयों एवं 119 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए तथा 101 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

मादक पदार्थ गांजा एवं नशीले इंजैक्शन के कारोबार में लिप्त 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 6 किलो 880 ग्राम गांजा कीमती 1 लाख 37  हजार रूपये का तथा 10 नशीले इंजैक्शन एवं नगद 2810 रूपये जप्त किये गये है।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय ने जानकारी देते हुये बताया कि यह कार्यवाही हमारे निरंतर प्रयासों का परिणाम है जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना और कानून का पालन सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है ऐसे अपराधियों को पकड़ना आवश्यक था जो लंबे समय से कानून से बचते फिर रहे थे।

इस प्रकार की कार्यवाही भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी ताकि जिले में अपराध और अपराधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।

इसके साथ ही कांबिंग गस्त के दौरान सक्रिय गुंडे बदमाशों को चेक करते हुए देर रात आने जाने वालों से रोक-टोक पूछताछ एवं रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड के साथ-साथ मुसाफिरखाना में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई।

खबरों और Times of Crime से जुडनें के लिए संपर्क करें : 98932 21036