नीरज सिंह एवं संतोष वरकड़े – TIMES OF CRIME

प्रदेश के सबसे लंबे मदनमहल-दमोहनाका फ्लाईओवर का लोकार्पण 23 अगस्त को, लोक निर्माण मंत्री फ्लाईओवर का निरीक्षण
सभी जिले एवं तहसीलों में ब्यूरो संवाददाताओं की आवश्यकता है हमसे जुड़ने के लिए संपर्क करें : 9893221036

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी भव्य समारोह में करेंगे जनता को समर्पित.

लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ किया लोकार्पण की तैयारियों को लेकर फ्लाईओवर का निरीक्षण

जबलपुर. लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने मदन महल-दमोह नाका फ्लाईओवर को महानगर का स्वरूप ले रहे जबलपुर शहर के लिये बड़ी सौगात बताया है। उन्होंने कहा कि लगभग 1052 करोड़ रुपये की लागत से बना मदन महल-दमोह नाका फ्लाई ओवर मध्यप्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर तो है ही यह अकेला ऐसा प्रोजेक्ट भी है जिसमें केंद्रीय सड़क निधि से समूचे देश में सबसे ज्यादा राशि स्वीकृत की गई है।

लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने यह जानकारी आज बुधवार को जन प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ इस फ्लाईओवर के लोकार्पण की तैयारियों को लेकर मदन महल से दमोह नाका तक संपूर्ण फ्लाईओवर के निरीक्षण के दौरान दी। श्री सिंह ने बताया कि करीब साढ़े सात किलोमीटर लंबे इस फ्लाई ओवर का 23 अगस्त को एक भव्य समारोह में लोकार्पण होगा। फ्लाई ओवर का लोकार्पण करने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तथा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जबलपुर आ रहे हैं।

लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान बताया कि फ्लाई ओवर में मदन महल रेलवे स्टेशन के ऊपर 193.5 मीटर लंबा केवल स्टे ब्रिज बनाया गया है। यह देश मे किसी रेल लाइन के ऊपर बना अब तक का सबसे लंबा केवल स्टे ब्रिज है। इसके साथ ही यह देश का ऐसा पहला फ्लाई ओवर भी है जिसमें दो एलिवेटेड रोटरी बनाई गई हैं।

लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने बताया कि मदन महल-दमोह नाका फ्लाई ओवर के नीचे पर्यावरण सरंक्षण हेतु 50 हजार पौधों का रोपण किया गया है। साथ ही इसके नीचे बास्केटबॉल कोर्ट, ओपन जिम, बच्चों के लिये पार्क बनाये गये हैं। पूरे फ्लाई ओवर में दस स्थानों पर दिशा सूचक बोर्ड लगाये गये हैं। फ्लाई ओवर में तीन बो स्ट्रिंग ब्रिज बनाये गये हैं। इनमें दो रानीताल चौराहे पर और एक बो स्ट्रिंग ब्रिज एक बलदेवबाग चौराहे पर बनाया गया है। इनकी लंबाई लगभग 70 मीटर है।

श्री सिंह ने मदन महल-दमोह नाका फ्लाई ओवर के निर्माण को लेकर उनके द्वारा किये गये प्रयासों का जिक्र करते हुये बताया कि वर्ष 2004 के अपने पहले लोकसभा चुनाव के उन्होंने अपने संकल्प पत्र में इस फ्लाई ओवर के निर्माण को शामिल किया था। लेकिन वर्ष 2014 में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के आने और श्री नितिन गडकरी के सड़क परिवहन मंत्री बनने के बाद उनके इस संकल्प को साकार होने का अवसर आया।

श्री सिंह ने बताया कि वर्ष 2016 में केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री श्री गडकरी ने अपने जबलपुर प्रवास के दौरान उनके निवास पर आयोजित बैठक में उनके आग्रह पर इस फ्लाई ओवर के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की। इसके बाद भी इसके निर्माण में कई अड़चने सामने आईं। शुरुआत में हुई चूक के कारण इस फ्लाई ओवर के निर्माण को केवल मदन महल से बलदेवबाग तक की ही स्वीकृति दी गई थी। लेकिन उनके आग्रह पर डीपीआर में संशोधन किया गया और दमोह नाका तक इसके निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई। श्री सिंह ने बताया कि यह पहली बार था कि केंद्रीय सड़क निधि से स्वीकृत किसी प्रोजेक्ट की डीपीआर में संशोधन किया गया हो।

लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने फ्लाई ओवर के निर्माण में सहयोग प्रदान करने के लिये जबलपुर के सभी नागरिकों और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि इसके फलस्वरूप न केवल इसका निर्माण पूरा हुआ बल्कि वो समय भी आ गया है, जब इसका लोकार्पण होने जा रहा है।

लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कि लोकार्पण के तुरंत बाद फ्लाईओवर को आवागमन के लिये खोल दिया जायेगा। इससे न केवल यातायात व्यवस्थित करेगा, बल्कि यह जबलपुर शहर को महानगरीय स्वरूप देने में भी मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि दमोह नाका से मदन महल तक किसी भी वाहन से जाने में अभी 40 से 45 मिनट लगते हैं, फ्लाईओवर पर आवागमन शुरू हो जाने से यह दूरी 6 से 8 मिनट में तय हो जायेगी। लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने संस्कारधानी के सभी नागरिकों को फ्लाई ओवर के लोकार्पण समारोह में आमंत्रित करते हुये इस समारोह का साक्षी बनने का आग्रह किया।

लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह के मदन महल से दमोह नाका तक फ्लाई ओवर के निरीक्षण के दौरान महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक सर्व श्री अशोक रोहाणी, सुशील कुमार तिवारी इंदु, नीरज सिंह एवं संतोष वरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा गोंटिया, भाजपा के नगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, भाजपा के जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) श्री राजकुमार पटेल, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, पूर्व मंत्री श्री शरद जैन, कलेक्टर दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रीति यादव, अपर कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता आर एल वर्मा, श्री अभय सिंह ठाकुर, श्री पंकज दुबे, श्री संदीप जैन, श्री रजनीश यादव, श्री रानू तिवारी, श्री सोनू बचवानी आदि भी मौजूद थे।