प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी – TIMES OF CRIME

13 स्थानों पर लगाये गये रक्तदान शिविर, 2 हजार 124 यूनिट रक्त का संग्रह, युवाओं ने दिखाया जोश
सभी जिले एवं तहसीलों में ब्यूरो संवाददाताओं की आवश्यकता है हमसे जुड़ने के लिए संपर्क करें : 9893221036

जबलपुर. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर आज से शुरू हुये सेवा पखवाड़ा पर जबलपुर जिले में लगाये गये सभी तेरह रक्तदान शिविरों में 2 हजार 124 यूनिट का संग्रह हुआ है। पीड़ित मानवता की सेवा के इस महायज्ञ में जिले के नागरिकों खासतौर पर युवाओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। शिविरों में तय समय सुबह दस से पहले रक्तदान शुरू हो गया था।

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जबलपुर शहर में छह और जिले में एक साथ तेरह स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाये गये थे। जबलपुर शहर में जिला अस्पताल (विक्टोरिया), सिविक सेंटर मढाताल स्थित गुजराती मंडल, सिविल अस्पताल राँझी, तिलवारा रोड स्थित ज्ञानगंगा इंजियनियरिंग कॉलेज, आईटीआई के समीप कटंगी रोड स्थित श्रीराम इंजियनियरिंग कॉलेज एवं सिविल लाईन स्थित महाकौशल कॉलेज में तथा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में सिहोरा, पाटन, मझौली, पनागर, शहपुरा, कुंडम और बरगी में भी रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया था।

इन्हें भी पढ़ें:- शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में लुकआउट नोटिस जारी

रक्तदाताओं का स्वागत करने सभी रक्तदान शिविरों की आकर्षक साज-सज्जा की गई, प्रवेश द्वार को लाल और सफेद गुब्बारों से सजाया गया था और रंगोली भी डाली गई थी। रक्तदान शिविरों में सेल्फी स्टैंड भी लगाए गये थे, जहाँ रक्तदाता सेल्फी लेकर हैशटैग #megablooddonationjbp को टैग कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर सकते थे। शिविरों में रक्तदाताओं को रक्तदान करने के तुरंत बाद प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गये।

इन्हें भी पढ़ें:- चूहों द्वारा मरीजों के पैर कुतरने के मामले में जिम्मेदार एचएलएल इंफ्रा टेक पर 50 हजार का अर्थदण्ड

रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने विधायक श्री अजय विश्नोई ने पाटन और मझौली, विधायक श्री अशोक रोहाणी ने सिविल अस्पताल राँझी, विधायक सुशील तिवारी इंदु ने पनागर, विधायक श्री नीरज सिंह ने शहपुरा एवं विधायक श्री संतोष वरकड़े ने कुंडम में लगाये गये रक्तदान शिविर पहुँचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और प्रमाणपत्र प्रदान सम्मानित किया। रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने शहर में लगाये गये सभी रक्तदान शिविरों का भ्रमण करते रहे। उन्होंने रक्तदाताओं से चर्चा भी की और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मान भी किया।

इन्हें भी पढ़ें:- पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना की अंतिम तिथि बढ़ा कर 27 सितम्बर की, गत वित्त वर्ष 2024 की भांति प्रीमियम देना होगा

बरगी विधायक नीरज सिंह ने शहपुरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रक्तदान किया। महाकौशल कॉलेज में नेत्र दिव्यांग युवक शमसुद्दीन ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। सेवा पखवाड़ा के पहले दिन लगाये गये रक्‍तदान शिविरों में सेंट अलॉयसिस कॉलेज में 319, श्रीराम कॉलेज में 522, ज्ञानगंगा कॉलेज में 247, महाकौशल कॉलेज में 118, गुजराती मंडल में 205, जिला अस्‍पताल में 121, पाटन में 206, सिहोरा में 74, पनागर में 45, शहपुरा में 77, बरगी में 17, कुंडम में 77 और मझौली में लगाये गये शिविर में 96 यूनिट रक्‍त का संग्रह हुआ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘भारत मार्ट’ को बताया वैश्विक व्यापार का प्रवेशद्वार
डीपी वर्ल्ड और जाफजा अधिकारियों से महत्वपूर्ण बैठक

मध्यप्रदेश को लॉजिस्टिक्स और निर्यात का हब बनाने की दिशा में मजबूत कदम

भारतीय एमएसएमई उत्पादों को मिलेगा वैश्विक मंच

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई यात्रा के तीसरे दिन डीपी वर्ल्ड और जेबेल अली फ्री ज़ोन (JAFZA) के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट कर “भारत मार्ट” परियोजना और उससे जुड़ी लॉजिस्टिक्स संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। यह बैठक भारत के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) को वैश्विक बाज़ार से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल मानी जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत मार्ट को “वैश्विक व्यापार का प्रवेशद्वार” बताते हुए कहा कि यह आधुनिक व्यापार केंद्र भारतीय उत्पादों, विशेष रूप से खाद्य प्रसंस्करण, कृषि और हस्तशिल्प जैसे उत्पादों की मध्य पूर्व, अफ्रीका और यूरोप जैसे बाजारों तक सीधी पहुँच उपलब्ध कराएगा। भारत मार्ट 2026 में परिचालन में आएगा और ‘लोकल से ग्लोबल’ की नीति को नई दिशा देगा।

“भारत मार्ट” भारत और यूएई के बीच व्यापारिक संबंधों का प्रतीक

भारत मार्ट, जेबेल अली फ्री ज़ोन (JAFZA), दुबई में लगभग 2.7 मिलियन वर्ग फुट में विकसित किया जा रहा एक बहुआयामी अंतरराष्ट्रीय व्यापार केंद्र है। इसकी आधारशिला प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम द्वारा फरवरी 2024 में संयुक्त रूप से रखी गई थी। यह केंद्र डीपी वर्ल्ड द्वारा संचालित किया जा रहा है और इसमें 1500 से अधिक शोरूम, अत्याधुनिक गोदाम और कार्यालय सुविधाएं शामिल होंगी।

यह परियोजना भारतीय एमएसएमई को वैश्विक मंच प्रदान करने के लिए तैयार की जा रही है, जिससे वे अपनी गुणवत्ता युक्त वस्तुओं का निर्यात आसानी से कर सकें। भारत मार्ट, वैश्विक व्यापार में भारत की हिस्सेदारी को बढ़ाने वाला एक मजबूत स्तंभ बनेगा।

मध्यप्रदेश से भारत मार्ट तक निर्बाध लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी

बैठक में विशेष रूप से मध्यप्रदेश में डीपी वर्ल्ड द्वारा प्रस्तावित रेल टर्मिनल और उज्जैन–नागदा रूट को भारत मार्ट तक निर्बाध माल आपूर्ति का एक निर्णायक माध्यम बताया गया। यह लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी भारत से दुबई तक तेज़, किफायती और सुगम माल परिवहन सुनिश्चित करेगी, जिससे राज्य के निर्यातकों को सीधा लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, “हमारी सरकार इस यात्रा को केवल व्यापार नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के आर्थिक भविष्य की नींव मान रही है। भारत मार्ट के ज़रिये हमारा प्रदेश वैश्विक आपूर्ति शृंखला में एक मज़बूत कड़ी बनेगा।”

डीपी वर्ल्ड: भारत और मध्यप्रदेश के लिए संभावनाओं से भरा साझेदार

डीपी वर्ल्ड, दुबई स्थित एक अग्रणी वैश्विक लॉजिस्टिक्स और आपूर्ति श्रृंखला समाधान प्रदाता है, जो 78 से अधिक देशों में 100 से अधिक टर्मिनलों और पोर्ट्स का संचालन करता है। प्रति वर्ष 70 मिलियन TEU कंटेनर हैंडल करने वाली यह कंपनी विश्व की सबसे बड़ी पोर्ट ऑपरेटरों में गिनी जाती है।

भारत में संचालन

डीपी वर्ल्ड भारत के मुंबई, मुंद्रा, कोचीन, चेन्नई और विशाखापत्तनम जैसे प्रमुख बंदरगाहों पर छह टर्मिनलों का संचालन करती है। साथ ही यह कोल्ड चेन लॉजिस्टिक्स, कंटेनर फ्रेट स्टेशन और एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट सेवाओं का भी प्रबंधन करती है।

म.प्र. में ड्राय पोर्ट के विकास में दिखाई रूचि

डीपी वर्ल्ड ने मध्यप्रदेश में इनलैंड कंटेनर डिपो (ICD), मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क (MMLP), कृषि-लॉजिस्टिक्स हब और ड्राय पोर्ट के विकास में गहरी रुचि दिखाई है। यह राज्य की लॉजिस्टिक्स और निर्यात नीति के अनुरूप है, और सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) के माध्यम से दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास को मजबूती देने वाला कदम है।