रंजीत कुमार – TIMES OF CRIME

रेलवे भर्ती फर्जीवाड़ा: जबलपुर CBI ने बिहार से दो युवकों को किया गिरफ्तार, 6 लाख में नौकरी का सौदा, आरोपियों को जेल भेजा
मुकेश की जगह रंजीत ने दिया एग्जाम, 6 लाख में हुई डील… रेलवे में नौकरी के लिए किया ऐसा खेल, उठा ले गई CBI

सभी जिले एवं तहसीलों में ब्यूरो संवाददाताओं की आवश्यकता है हमसे  (https://timesofcrime.com/ ) जुड़ने के लिए संपर्क करें : 9893221036

रेलवे भर्ती में बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़

वर्ष 2024 में रेलवे की टेक्नीशियन भर्ती का मामला

जबलपुर सीबीआई ने रेलवे टेक्नीशियन भर्ती में धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को मुंगेर से गिरफ्तार

बायोमैट्रिक मिलान न होने पर खुला फर्जीवाड़ा

CBI की जबलपुर टीम ने रेलवे भर्ती में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए बिहार के मुंगेर जिले से दो युवकों को गिरफ्तार किया है. ये दोनों अरोपी गूगल से फोटो एडिट कर जाली दस्तावेज तैयार करते थे.

जबलपुर सीबीआई ने रेलवे भर्ती में बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ करते हुए बिहार के मुंगेर जिले से दो युवकों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में मुख्य आरोपी मुकेश कुमार और उसके स्थान पर परीक्षा देने वाले रंजीत कुमार के बीच सरकारी नौकरी के लिए 6 लाख रुपये का सौदा तय हुआ था. सोमवार, 2 मार्च 2026 को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.

फर्जीवाड़े की पूरी कहानी

वर्ष 2024 में भारतीय रेलवे द्वारा निकाली गई टेक्नीशियन भर्ती के दौरान मुकेश कुमार ने आवेदन किया था. अपनी जगह परीक्षा दिलाने के लिए उसने पड़ोस में रहने वाले कोचिंग शिक्षक रंजीत कुमार से संपर्क किया. डील के मुताबिक, रंजीत को परीक्षा से लेकर मेडिकल और दस्तावेज सत्यापन तक मुकेश बनकर शामिल होना था. रंजीत ने दिसंबर 2024 में पटना में हुई लिखित परीक्षा (CBT) दी और इसके बाद भोपाल में हुए मेडिकल व दस्तावेजों की जांच में भी वह मुकेश बनकर ही शामिल हुआ. जुलाई 2025 में चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुकेश कुमार को टेक्नीशियन के पद पर नियुक्ति मिल गई.

ऐसे हुआ खुलासा

मुकेश कुमार ने अपनी जॉइनिंग के बाद दमोह, सागर और जबलपुर में काम किया और अक्टूबर 2025 में उसे ट्रेनिंग के लिए प्रयागराज भेजा गया. रेलवे के नियमों के अनुसार, नई भर्ती वाले कर्मचारियों का एक साल के भीतर बायोमैट्रिक सत्यापन अनिवार्य होता है. 14 नवंबर 2025 को जब मुकेश का बायोमैट्रिक टेस्ट हुआ, तो उसके अंगूठे के निशान और चेहरे का मिलान नहीं हो सका. पकड़े जाने के डर से मुकेश वहां से फरार होकर बिहार चला गया.

CBI की कार्रवाई

जबलपुर रेल मंडल की लिखित शिकायत पर सीबीआई ने 2 दिसंबर 2025 को एफआईआर दर्ज की. एसपी एस.के. राठी के निर्देशन में गठित टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर मुंगेर, बिहार में दबिश देकर मुकेश को दबोच लिया. पूछताछ में मुकेश ने रंजीत कुमार की संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद सीबीआई ने दोनों को गिरफ्तार कर जबलपुर लाया.