Headlines

जबलपुर: पानी के लिए ‘त्राहि-त्राहि’, घेराव की धमकी के बाद जागा प्रशासन, पार्षद ने भिजवाया एक टैंकर

जबलपुर- पानी के लिए 'त्राहि-त्राहि', घेराव की धमकी के बाद जागा प्रशासन, पार्षद ने भिजवाया एक टैंकर जबलपुर- पानी के लिए 'त्राहि-त्राहि', घेराव की धमकी के बाद जागा प्रशासन, पार्षद ने भिजवाया एक टैंकर

Times of Crime जबलपुर ब्यूरो

महर्षि सुदर्शन वार्ड में पहले दो टाइम आता था पानी, अब एक टाइम; कलेक्टर के पत्र के बाद भी नहीं सुधरे हालात

घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आए

कल तक वार्डवासी बूंद-बूंद पानी को तरस रहे थे। पानी न मिलने से गुस्साए रहवासियों ने क्षेत्रीय पार्षद संतोषी ठाकुर को मोबाइल फोन पर जमकर गुस्सा निकाला और चेतावनी दी कि यदि तुरंत पानी की व्यवस्था नहीं हुई तो वे क्षेत्रीय कार्यालय और नगर निगम कार्यालय रांझी का घेराव करेंगे। रहवासियों के इस अल्टीमेटम के बाद आज पार्षद संतोषी ठाकुर द्वारा एक टैंकर पानी पहुंचाया है। टैंकर पर ‘जल बचत मेरा नाम, जीवन सुरक्षा मेरा काम’ लिखा है।

कलेक्टर के पत्र का भी नहीं हुआ असर

बताया जा रहा है कि जिला कलेक्टर ने भी जल संकट को लेकर एक पत्र जारी किया था, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात नहीं सुधरे। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले दो टाइम पानी आता था, अब सिर्फ सुबह एक टाइम कर दिया गया है, वो भी पर्याप्त नहीं है। वार्डवासियों का सवाल है कि क्या अब हर बार पानी के लिए घेराव और हंगामा करना पड़ेगा? फिलहाल टैंकर आने से लोगों को कुछ राहत मिली है, लेकिन स्थायी समाधान की मांग जोर पकड़ रही है।

पार्षद संतोषी ठाकुर और नगर निगम कमिश्नर की जानकारी लेने की कोशिश की परन्तु संपर्क नहीं हो सकता

#JabalpurNews #JabalpurDiaries #JabalpurWaterCrisis #MaharshiSudarshanWard #LaxmiThakur #WaterCrisis #MPNews #NagarNigamJabalpur #JabalpurCollector #GangaMaiyaArea #PaaniKiSamasya #JabalpurBreaking #TimesOfCrime #JabalpurUpdates #MadhyaPradesh #HeatWave #PublicIssue #Jansamasya #JabalpurCity #SanskaarDhani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *