Headlines

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने न्यायमूर्ति श्री संजीव सचदेवा को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति के पद की शपथ दिलायी

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने न्यायमूर्ति श्री संजीव सचदेवा को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति के पद की शपथ दिलायी
  • राज्यपाल श्री पटेल ने न्यायमूर्ति श्री सचदेवा को मुख्य न्यायाधिपति की शपथ दिलाई
  • न्यायमूर्ति श्री संजीव सचदेवा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के 29वें मुख्य न्यायाधिपति बने

राज्यपाल श्री पटेल और उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने नव नियुक्त मुख्य न्यायाधिपति श्री सचदेवा को शपथ ग्रहण के बाद पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने शपथ ग्रहण समारोह का संचालन किया। उन्होंने राष्ट्रपति द्वारा न्यायाधीश श्री संजीव सचदेवा को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधिपति नियुक्त किए जाने की अधिसूचना का वाचन किया।

शपथ ग्रहण समारोह में खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंगार, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, हरियाणा के पूर्व राज्यपाल श्री कप्तान सिंह सोलंकी, भोपाल नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी, लोकायुक्त श्री सत्येन्द्र कुमार सिंह, मुख्य सूचना आयुक्त श्री विजय यादव, सदस्य मानवाधिकार आयोग श्री राजीव टंडन, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव श्री के.सी. गुप्ता, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री संजय शुक्ल, प्रमुख सचिव विधि श्री नरेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना, रजिस्ट्रार जनरल मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय श्री धरमिंदर सिंह, महाधिवक्ता श्री प्रशांत सिंह, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, जिला न्यायालय एवं बार के सदस्य, विभिन्न आयोगों के पदाधिकारी सहित जन प्रतिनिधि एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *