जबलपुर : नवागत कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने ग्रहण किया कार्यभार, अधिकारियों के साथ की परिचात्मक बैठक
जबलपुर, नवागत कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने आज अपरान्ह कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के पूर्व कलेक्टर श्री सिंह ने नर्मदा पूजन कर जिले की बेहतरी के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्टर श्री नाथूराम…