मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा – TIMES OF CRIME

गंभीर अनियमितताएं पाये जाने पर मदन महल एक्‍स-रे एवं सोनोग्राफी सेंटर सील, रिकार्ड जप्‍त, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की टीम ने की कार्यवाही
कलेक्‍टर के निर्देश पर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की टीम ने की कार्यवाही

‘‘टाइम्स ऑफ क्राइम’’ : सभी जिले एवं तहसीलों में ब्यूरो संवाददाताओं की आवश्यकता है हमसे जुड़ने के लिए संपर्क करें : 9893221036

जबलपुर. स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा कई प्रकार की गंभीर अनियमितताएं पाये जाने पर चौकीताल लम्‍हेटाघाट स्थित मदन महल एक्‍स-रे एवं सोनोग्राफी सेंटर को रिकार्ड जप्‍त कर सील कर दिया गया है। मदन महल एक्‍स-रे एवं सोनोग्राफी सेंटर का कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह के निर्देश में आज शुक्रवार को स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अधिकारियों की टीम ने आकस्मिक निरीक्षण किया था। कलेक्‍टर को इस एक्‍स-रे एवं सोनोग्राफी सेंटर द्वारा विभिन्‍न अनियमितताएं बरतने की शिकायतें प्राप्‍त हुई थी।

मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा के अनुसार मदन महल एक्‍स-रे एवं सोनोग्राफी सेंटर के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पाया गया कि यहां सोनोग्राफी कराने आये मरीजों में से किसी का भी फॉर्म-एफ नहीं भरा जा रहा था, मरीजों के पंजीयन एवं भुगतान की रसीदें भी उपलब्‍ध नहीं थी। यहां योग्‍य चिकित्‍सक एवं तकनीकी स्‍टाफ के अभाव में एक्‍स-रे एवं सोनोग्राफी करना पाया गया। एक्‍स-रे एवं सोनोग्राफी नॉन-मेडिकल स्‍टाफ द्वारा की जा रही थी।

यह भी पढ़ें : – जबलपुर सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा ने किया भ्रष्टाचार, विभागीय अफसरों पर हैं जांच दबाने के आरोप

मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी के अनुसार रेफरल फार्म का अभाव एवं ऑनलाईन पोर्टल पर रिपोर्ट भी इस एक्‍स-रे एवं सोनोग्राफी सेंटर द्वारा नहीं की जा रही थी। साथ ही इस सेंटर का संचालन आवासीय भूमि पर बिना अनुमति के किया जा रहा था। डॉ. मिश्रा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि क्‍लीनिक में आने वाली अधिकांश महिलाएं जबलपुर जिले से बाहर की थीं। उनमें से कई का पहला या दूसरा बच्‍चा लड़की था और कुछ की पूर्व में एक या दो बार गर्भपात की हिस्‍ट्री भी पाई गई। इन परिस्थितियों के आधार पर मदन महल एक्‍स-रे एवं सोनोग्राफी सेंटर पर निरीक्षण दल द्वारा भ्रूण लिंग निर्धारण से संबंधित अवैध गति‍विधियां संचालित किये जाने का अनुमान भी लगाया गया है।

यह भी पढ़ें : – एक सूची उन भ्रष्ट अधिकारियों की भी बनाएं, जिनके दफ्तरों में बार-बार RTI आवेदन लगाए जाते हैं : राहुल सिंह पूर्व राज्य सूचना आयुक्त

मुख्‍य चिक‍ित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण में पाई गई इन गंभीर अनियमितताओं एवं संदिग्‍ध परिस्थितियों को देखते हुए सेंटर को तत्‍काल प्रभाव से सील कर दिया गया है तथा सभी अभिलेख, रजिस्‍टर, रिपोर्ट एवं उपकरणों को जब्‍त कर सुरक्षित कर लिया गया है। उन्‍होंने बताया कि सेंटर में गंभीर अनियमितताओं एवं संदिग्‍ध परिस्थितियों को देखते हुए इसके संचालक डॉ. हेमलेश चंद्र दुबे के विरूद्ध पीसीपीएनडीटी 1994 के तहत वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ की जा रही है। इस एक्‍स-रे एवं सोनोग्राफी सेंटर का पंजीयन निरस्‍त करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। भूमि उपयोग परिवर्तन एवं अनाधिकृत से आवासीय भूमि का वाणिज्यिक उपयोग करने पर राजस्‍व विभाग को भी कार्यवाही के लिए सूचना भेजी जा रही है। मदन महल एक्‍स-रे एवं सोनोग्राफी सेंटर के संचालक डॉ. हेमलेश चन्‍द्र दुबे से स्‍पष्टीकरण प्राप्‍त कर उनके विरूद्ध अभियोजन की कार्यवाही भी की जायेगी।

यह भी पढ़ें : – सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज करना अब आसान नहीं

मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी के अनुसार मदन महल एक्‍स-रे एवं सोनोग्राफी सेंटर का निरीक्षण करने वाले दल में पीसीपीएनडीटी सलाहकार समिति के रेडियोलॉजिस्‍ट डॉ. पुष्‍पराज भटेले, जिला स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी एवं पीसीपीएनडीटी प्रभारी डॉ. विनीता उप्‍पल एवं नोडल अधिकारी नर्सिंग होम शाखा डॉ. आदर्श विश्‍नोई तथा पटवारी प्रवीण सिंह शामिल थे।

डॉक्‍टर्स हाउस सहित तीन क्‍लीनिकों का पंजीयन निरस्‍त, मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी ने जारी किया आदेश
खबरों और Times of Crime से जुडनें के लिए संपर्क करें : 98932 21036

जबलपुर . मध्‍यप्रदेश मेडिकल काउंसिल द्वारा पारित निर्णय के परि‍पालन में मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी ने आज एक आदेश जारी कर डॉ. राहुल अग्रवाल एवं डॉ. आकाश जैन द्वारा संचालित क्‍लीनिकों का पंजीयन तत्‍काल प्रभाव से निरस्‍त कर दिया है।

इन क्‍लीनिकों में डॉ आकाश जैन द्वारा संचालित चंद्रिका विहार अपार्टमेंट नेपियर टाउन स्थित डॉक्टर हाउस एवं मदन महल गुरुद्वारा के समीप कौशल मार्केट स्थित मोदी क्लीनिक एंड फिजियोथैरेपी सेंटर तथा डॉ.राहुल अग्रवाल द्वारा ग्राम जुनवानी में संचालित साईं सेवालय क्‍लीनिक शामिल हैं।

मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि श्री शालिग्राम शुक्‍ला ने डॉ राहुल अग्रवाल एवं डॉ आकाश जैन द्वारा संचालित इन क्‍लीनिकों में उपचार में बरती गई घोर लापरवाही के कारण 42 वर्षीय प्रणव कुमार शुक्ला की मृत्यु होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

इस शिकायत पर आयुक्‍त चिकित्‍सा शिक्षा एवं मध्यप्रदेश मेडिकल काउंसिल एथिक्‍स कम डिसिप्लिनरी कमेटी की अनुशंसा पर मेडिकल काउंसिल द्वारा उपलब्‍ध अभिलेखों के परीक्षण तथा डॉ. राहुल अग्रवाल एवं डॉ. आकाश जैन का पक्ष सुनने के बाद शिकायत को सही पाकर दोनों के पंजीयन को तीन माह के लिए निलिंबित करने का निर्णय पारित किया। मेडिकल काउंसिल द्वारा इन चिकित्‍सकों द्वारा उपचार में बरती गई लापरवाही को मध्यप्रदेश उपचर्या गृह एवं स्थापना (पंजीयन एवं अनुज्ञापन) नियम 1971 का उल्लंघन भी माना है।

मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा ने आदेश में कहा कि मध्‍यप्रदेश मेडिकल काउंसिल द्वारा पारित इस निर्णय के परिपालन तथा जनहित एवं चिकित्‍सा सेवाओं की गुणवत्‍ता सुनिश्चित करने के उद्देश्‍य से दोनों चिकित्‍सकों द्वारा संचालित सभी क्‍लीनिकों के पंजीयन निलंबित करने का यह आदेश तत्‍काल प्रभाव से लागू हो गया है।