Headlines

थाना रांझी अंतर्गत शोभापुर में हुई नकबजनी का खुलासा : 2 चोर गिरफ्तार, चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती 13 लाख रूपये के जप्त

सभी जिले एवं तहसीलों में ब्यूरो संवाददाताओं की आवश्यकता है हमसे  (https://timesofcrime.com/ ) जुड़ने के लिए संपर्क करें : 9893221036 

आदेश से परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री सतीष कुमार साहू एवं उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री उदयभान बागरी के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी रांझी श्री उमेश गोल्हानी के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच एवं थाना रांझी की गठित टीम द्वारा 2 नकबजनों को गिरफ्तार कर चुराये हुये 13 लाख रूपये कीमती सोने चांदी के जेवर जप्त किये गये है।

थाना रांझी में दिनांक 10/01/2026 को मार्टिन खाखा उम्र 72 वर्ष निवासी प्लाट नं. 12, शोभापुर ग्रीन कालोनी रांझी ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि वह क्वालिटी कंट्रोल विभाग से रिटायर होकर घर पर ही रहता हूँ उसके 03 लड़के है मेरे दो लड़के बाहर रहते है सबसे छोटा लड़का अविनाश खाखा उसके साथ में ही रहता है वह अपनी पत्नि के साथ दिनांक 18.12.2025 को अपने पैतृक गांव जसपुर छत्तीसगढ़ चला गया था उसके बाद उसका छोटा लड़का दिनांक 03.01.2026 को दिन में करीब 12.00 बजे घर में ताला लगाकर छत्तीसगढ स्थित पैतृक गांव आ गया था दिनांक 08.01.2026 को लड़का अविनाश खाखा घर लौटकर आया तो घर के सामने का दरवाजा नही खुला जब घर के पीछे जाकर देखा तो घर के पीछे के दरवाजे की कुंडी टूटी हुयी मिली उसके बाद हम लोग घर के अंदर घुसकर देखे तो अंदर का पूरा सामान बिखरा पड़ा हुआ था घर की आलमारियों में रखे हुये सोने चांदी के जेवरात कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । रिपोर्ट पर अपराध क्रमॉक 22/2026 धारा 331(4),305(ए) बी.एन.एस. कायम कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये मिले फुटेज के आधार पर चिन्हित करते हुये विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर दबिश देते हुये सुरेश चौधरी उर्फ सुर्रू निवासी बाबा टोला ठक्कर ग्राम थाना हनुमानताल एवं जय चौधरी निवासी सिंधी केम्प बड़ी मदार टेकरी थाना हनुमानताल को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर दोनों ने दिनांक 06/01/2026 की दरम्यानी रात घर के पीछे से बाउन्ड्री कूद कर अपने पास रखे पैंचकस से ताला तोडकर सूने मकान चोरी कर जेवरों को आपस में बांट लेना स्वीकार किया दोनो आरोपियों की निशोदही चुराये हुये सोने की 04 चूडियाँ, 02 नैकलेश, 05 अंगूठी, 02 कंगन, 05 जोडी कान के टाप्स, 02 चैन, 01 मंगलसूत्र, 01 क्रास एवं चांदी की 02 जोडी पायल, 03 जोडी बिच्छिया, 1 कटोरी इस प्रकार कुल 8 तोल वजनी सोने के जेवर एवं आधा किलो वजनी चांदी कुल कीमती लगभग 13 लाख रूपये के जप्त करते हुये दोनों आरोपियों को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि दोनों पकडे गये आरोपी शातिर अपराधी प्रवृत्ति के है सुरेश के विरूद्ध पूर्व से 16 अपराध मारपीट, नकबजनी, 13 जुआ एक्ट, 25 आर्म्स एक्ट के तथा जय चौधरी के विरूद्ध 4 अपराध पंजीबद्ध है।*

उल्लेखनीय भूमिका-* नकबजनो को गिरफ्तार कर चुराये हुये जेवर जप्त करने में थाना प्रभारी रांझी श्री उमेश कुमार गोल्हानी उप निरीक्षक मनीष जाटव, सहायक उप निरीक्षक लवकुश त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक पुरूषोत्तम, चन्द्रभान, आरक्षक मनीष ,अभिषेक मिश्रा व क्राईम ब्राचं के उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह परिहार, सहायक उप निरीक्षक कैलाश मिश्रा, प्रधान आरक्षक सत्यसेन, वीरेन्द्र सिंह, सतेन्द्र बिसेन की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *