Headlines

पहली ही बारिश में 500 करोड़ रुपये की रीवा एयरपोर्ट की दीवार गिरी, 10 महीने पहले पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन

500 करोड़ रुपये की रीवा एयरपोर्ट की दीवार गिरी, 10 महीने पहले पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन

रीवा। मध्य प्रदेश में निर्माण कार्यों में व्याप्त भ्रष्टाचार किसी से छिपी नहीं है। राज्य में हर दिन कभी सड़क तो कभी ब्रिज निर्माण व अन्य योजनाओं में भ्रष्टाचार की कहानियां सामने आ रही हैं। इसी बीच अब रीवा एयरपोर्ट निर्माण में भ्रष्टाचार की पोल खुलने लगी है। 300 करोड़ की लागत से निर्मित एयरपोर्ट का बाउंड्री वॉल 10 महीने में ही भर-भराकर गिर गया। महज दस महीने पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया था।

बताया जा रहा है शुक्रवार रात को रीवा एयरपोर्ट की बाउंड्रीवॉल का एक बड़ा हिस्सा बारिश के चलते भरभराकर गिर गया। इसके बाद एयरपोर्ट के अंदर भी पानी भर गया। इस एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली किया था। एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने तब एयरपोर्ट इसकी क्वालिटी को लेकर कहा था कि अगले 5 दशकों को ध्यान में रखकर एयरपोर्ट का निर्माण किया है। पर पांच दशक तो दूर एक साल भी नहीं हुए बाउंड्री वाल जमींदोज हो गई। गनीमत रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है।

गौरतलब है कि इसके निर्माण कार्य की शुरुआत से ही गुणवत्ता को लेकर कई तरह के सवाल उठते आए हैं। एयरपोर्ट का उद्धाटन 10 महीने पहले 20 अक्टूबर 2024 को हुआ था। निर्माण कार्य में तकरीबन 300 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। रीवा राज्य के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला का गृह जिला है। यहां पर पहली ही बारिश में एयरपोर्ट के अंदर पानी भरना और सुरक्षा के लिए बनी दीवार ढहना किसी बड़े भष्ट्राचार की ओर से इशारा कर रहा है।

मामला सामने आने के बाद विपक्षी दल कांग्रेस राज्य सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस नेता हेमंत कटारे ने कहा, ‘जब एयरपोर्ट की करोड़ों की लागत से बनी दीवार ही एक साल में धराशायी हो गई, तो बस स्टैंड, स्कूल, अस्पताल की हालत का अंदाज़ा लगाइए। ये है भाजपा राज का विकास, भ्रष्टाचार की नींव पर खड़ी इमारतें जो पहली बारिश में ढह जाती हैं। रीवा एयरपोर्ट की ये दीवार नहीं गिरी है, ये BJP की निकम्मी व्यवस्था और लूट की बेशर्मी का पर्दाफाश है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *