Headlines

30 करोड़ रूपये की लागत से कम्पनी ने प्लांट का किया जीर्णोद्धार, अब प्लांट की आयु 20 साल बढ़ी : महापौर

30 करोड़ रूपये की लागत से कम्पनी ने प्लांट का किया जीर्णोद्धार, अब प्लांट की आयु 20 साल बढ़ी : महापौर

जिले एवं तहसीलों में ब्यूरो संवाददाताओं की आवश्यकता है हमसे जुड़ने के लिए संपर्क करें : 9893221036

जबलपुर। शहर को कचरा मुक्त बनाने और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने की दिशा में जबलपुर ने आज एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 30 करोड़ की लागत से आधुनिक रूप से जीर्णोद्धार किए गए कठौंदा वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का आज महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ और वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा भव्य शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर महापौर श्री अन्नू ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि प्लांट के कायाकल्प के बाद इसकी कार्यक्षमता और आयु में 20 वर्ष की वृद्धि हुई है। अत्याधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से यह प्लांट अब न केवल कचरे का निपटान करेगा, बल्कि विकास के लिए ऊर्जा का भी सृजन करेगा।

उन्होंने बताया कि यह प्लांट प्रतिमाह लगभग 4 करोड़ रूपये की बिजली पैदा करेगा, जिससे नगर निगम को बड़ा आर्थिक लाभ होगा। प्लांट के शुरू होने से शहर में कचरे के ढेरों से मुक्ति मिलेगी, जिससे ’स्वच्छ वायु’ और ’स्वच्छता अभियान’ को नई गति मिलेगी। प्लांट की कचरा जलाने की कुल क्षमता 900 टन है, जिसमें वर्तमान में अभी 500 टन कचरे का हो रहा है निष्पादन।

महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ ने गर्व के साथ बताया कि देश में मात्र 2 ही ऐसे प्लांट हैं जहाँ कचरे से इतनी कुशलता के साथ बिजली का उत्पादन किया जा रहा है, और उनमें से एक हमारे जबलपुर में है। यह शहर के गौरव की बात है।“ शुभारंभ के दौरान निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, एम.आई.सी. सदस्य डॉं. सुभाष तिवारी, विवेकराम सोनकर, श्रीमती अंशुल राघवेन्द्र यादव, श्रीमती रजनी कैलाश साहू और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार, उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी सुश्री अंकिता बर्मन, स्वच्छता सेल के सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *