Headlines

शुभांशु शुक्ला की 18 दिनों बाद अंतरिक्ष से धरती पर सफल वापसी पर देश में खुशी का माहौल

Shubhanshu Shukla's successful return to Earth from space after 18 days

Axiom-4: भारत ने करीब 40 साल बाद मानव अंतरिक्ष उड़ान के क्षेत्र में ऐतिहासिक वापसी की है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएश) से सफलतापूर्वक धरती पर लौट आए, जिससे देश में उत्साह का माहौल है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं की सराहना की।

भारत ने चार दशक बाद मानव अंतरिक्ष उड़ान के क्षेत्र में वापसी की है। एक्सिओम-4 मिशन के तहत ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) से सफलतापूर्वक धरती पर लौट आए हैं। उनके लौटने से देश में खुशी का माहौल है। वहीं, ग्रुप कैप्टन शुक्ला और उनकी टीम को देशभर से शुभकामनाएं दी जा रही हैं। देश के राजनेताओं की ओर से भी इस मिशन की कामयाबी पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष यात्रा के बाद धरती पर स्वागत है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक्सिओम-4 मिशन में उनकी भूमिका ने भारत के अंतरिक्ष अन्वेषण के साथ-साथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *