Headlines

तिरंगा अभियान के तहत बोट क्लब भोपाल में देशभक्ति संगीत संध्या का आयोजन

तिरंगा अभियान के तहत बोट क्लब भोपाल में देशभक्ति संगीत संध्या का आयोजन

भोपाल. कार्यक्रम का शुभारंभ टी.टी. नगर एस.डी.एम. श्रीमती अर्चना शर्मा ने किया। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड एवं जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद भोपाल की ओर से आयोजित इस संगीतमय संध्या में सॉन्ग्स ऑफ इंडिया के कलाकार मुकेश येसुदास तिवारी, नीलम कुमारी, विपिन शर्मा, आशु, सुनील सोन्हिया, जयदीप सरकार और शुभांगी गौर ने नए और पुराने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। मंच संचालन सुप्रसिद्ध एंकर पुरवा राय ने किया। समापन पर संयुक्त सचिव, डी.ए.टी.सी.सी. श्री संदीप कुमार श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

अभियान के तहत भोपाल जिले में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता रैली, बाइक रैली, साइकिल रैली तथा स्वच्छता के संदेश से जुड़े विविध आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 13 से 15 अगस्त तक घर, कार्यालय और वाहनों पर तिरंगा लगाने तथा स्वतंत्रता दिवस की खुशी में तिरंगा सेल्फी अपलोड करने का विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। जिले में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जनसमुदाय में उत्सव का उल्लासपूर्ण माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *