Headlines

टेमर भीटा में नवनिर्मित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण विधायक अशोक रोहाणी ने किया

टेमर भीटा में नवनिर्मित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण विधायक अशोक रोहाणी ने किया

जबलपुर. आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से टेमर भीटा में नवनिर्मित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण विधायक श्री अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने कल यहां आयोजित कार्यक्रम में फीता काटकर किया। नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, क्षेत्रीय पार्षद सुश्री कृष्णा दास चौधरी तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुये विधायक श्री रोहाणी ने मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) को क्षेत्र के लिये बड़ी सौगात बताते के स्थानीय नागरिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आमजनता के लिए सुलभ, सहज, निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने हेतु कटिबद्ध है। श्री रोहाणी ने बताया कि जनता को उनके घर के नजदीक ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिले यही मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का मुख्य उद्देश्य है।

मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक के लोकार्पण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिकों ने मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक की सौगात मिलने पर विधायक श्री अशोक रोहाणी का आभार भी व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *